-->
r

Terhubung

Translate

 छात्रा से छेड़छाड़, नेता जी गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़, नेता जी गिरफ्तार

                                           लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, नेता गिरफ्तार

                                            

डेस्क रिपोर्ट। सतना जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर बोलेरो में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया हे।

जानकारी के अनुसार, छात्रा सतना शहर की इंदिरा कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष में पढ़ाई करती है। वह गांव से रोजाना महाविद्यालय आती-जाती है। शनिवार को वह कॉलेज जाने के लिए निकली। इसी बीच बीजेपी सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंच गये। उसने छात्रा को महाविद्यालय तक छोड़ने की पेशकश की। छात्रा के परिजन भी कल्याण सिंह के पहचान वाले थे। इस वजह से उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं की और वे भी बेटी को उसके साथ उसकी बोलेरो में बैठकर सतना शहर भेज दिया। कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह की बुरी नीयत उस पर हावी हो गई। वह छात्रा के साथ गंदी बातें करने लगा। छात्रा ने उसकी गंदी बातें पर अपने परिजनों को फोन लगा दिया। उसने परिजनों को बीजेपी नेता की करतूतें बताईं और फिर सिविल लाइन थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराई। कुछ ही देर के अंदर सिविल लाइन पुलिस ने बीजेपी नेता कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बोलेरो (MP-19 CC-9721) जब्त करली।

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी बीजेपी नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

0 Response to " छात्रा से छेड़छाड़, नेता जी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article