-->
r

Terhubung

Translate

नदी में गिरी कार, दो की मौत, छह गंभीर घायल

नदी में गिरी कार, दो की मौत, छह गंभीर घायल

                                             नदी में गिरी कार, दो की मौत, छह गंभीर घायल

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रही एक कार नदी में गिर गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि पुल पर रेलिंग नहीं थी इस वजह से हादसा हुआ। सभी को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

जानकारी के मुताबिक, तीन कारों में सवार होकर 21 लोग इंदौर से ओखलेश्वर हनुमानजी के दर्शन करते हुए भोलेनाथ के दर्शन करने ओंकारेश्वर के लिए निकले थे। लेकिन बरझर गांव में चोरल नदी के पुल पर से उनकी एसयूवी कार (एमपी-09-सीएस-9673) लगभग 30 फिट नीचे गिर गई। कार गिरने की आवाज सुनकर बरझर के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और कार में सवार 8 साथियों को कार से बाहर निकालकर बड़वाह के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही एसयूवी कार में सवार कुणाल (26) निवासी जगदीश नगर,बाणगंगा इंदौर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान उनके दूसरे साथी आकाश पिता रमेश जाट (28) को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। 

 

0 Response to "नदी में गिरी कार, दो की मौत, छह गंभीर घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article