-->
r

Terhubung

Translate

भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी

भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी

                                      भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी 

                                 

डेस्क रिपोर्ट।भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपनी चौथी सूची जारी कर दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम दोबारा टिकट पाने में सफल रहे हैं। वहीं, तीन सिंधिया समर्थक और एक महीने पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले गौरी शंकरबिसेन समेत आठ मंत्रियों के नाम अटक गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिलाकर उनकी कैबिनेट में 34 मंत्री हैं। इसमें भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुदनी से दोबारा टिकट दिया है। बता दें भाजपा के दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को उतराने के बाद शिवराज सिंह चौहान के चुनाव नहीं लड़ने की अटकलें लग रही थीं। हालांकि बाद में उनको विदिशा से चुनाव मैदान में उतारने का लेकर चर्चा की भी बात कहीं जा रही थी। अब पार्टी ने उनको दोबारा बुदनी से चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं, पार्टी ने सिंधिया समर्थक मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेंद्र सिंह और सुरेश धाकड़ समेत आठ मंत्रियों के टिकट रोक दिए हैं। इसमें उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार, राम खेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे और एक महीने पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले गौरीशंकर बिसेन का नाम शामिल है। वहीं, शिवराज कैबिनेट में मंत्री रही यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। इसमें सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ग्वालियर से प्रद्धुमन सिंह तोमर, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत और सांची से प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

                                   

0 Response to "भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article