-->

Translate

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को मारी गोली

                                                     चरित्र शंका में पति ने पत्नी को मारी गोली 

                                        

रतलाम। सोमवार की रात 12 बजे पति ने विवाद करते हुए पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद स्वयं पति भी अपनी जान लेने पर उतारू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पति के चंगुल से पत्नी को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पत्नी के पेट में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 12 बजे के बाद दो बत्ती थाना क्षेत्र के मित्र निवास रोड में दंपति के विवाद ने इतना तूल पकड़ की पति ने धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने पत्नी को पेट में गोली मार दी। इसके पहले दोनों में विवाद चला रहा। बात इतनी सी थी कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। घर में विवाद और गोली चलने की घटना पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद पति के चंगुल से पत्नी को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 


 

Featured post

CBN की छापामार कार्यवाही....

     पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी                      ड्रग्स फैक्ट्री  मंदसौर । सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article