-->

Translate

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

ध्वजारोहण के दौरान, मंच पर गिरे स्वास्थ्य मंत्री

                                           ध्वजारोहण के दौरान, मंच पर गिरे स्वास्थ्य मंत्री 

                                           
डेस्क रिपोर्ट। रायसेन से एक बड़ी खबर सामने रही है बताया जा रहा है कि रायसेन शहर के स्थानीय होमगार्ड परेड ग्राउंड पर 15 अगस्त के मौके पर हो रहे ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी मंच पर धड़ाम से गिर पड़े. इस दौरान उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में चैकअप के लिए ले जाया गया और भर्ती किया गया

जानकारी के अनुसार रायसेन में हो रहे ध्वजारोहण और मुख्यमंत्री के वचन का वाचन करने के बाद अचानक मंच पर स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वह चक्कर खा कर मंच पर गिर गए. वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री की अचानक तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही उनकी पत्नी नीरा चौधरी रोने लगी. उसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें पानी पिलाया और वह होश में आकर खड़े हो गए. लेकिन थोड़ी देर मंच पर खड़े होने के बाद वह एक बार फिर अचानक गिर पड़े प्राथमिक उपचार के बाद बाद में उन्हें भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया

 

 

Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article