-->
r

Terhubung

Translate

 सेल्फी बनी युवक के मौत का कारण

सेल्फी बनी युवक के मौत का कारण

           सेल्फी बनी युवक के मौत का कारण
डेस्क रिपोर्ट। सागर जिले के एक युवक को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। रविवार शाम जिले के रहली दोस्तों के साथ रानगिर माता के दर्शन करने और घुमने आए युवक देहार नदी की चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई एसडीआरएफ के गोताखारों की कड़ी मशक्क्त के बाद आज युवक के शव को बरामद किया गया है। रहली थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के शास्त्री वार्ड छोटा करीला निवासी निशांत (उम्र 18) पिता रामकिशन विश्वकर्मा अपने चार अन्य दोस्तों के साथ रानगिर माता के दर्शन करने गया था। माता के दर्शन करके रानगिर में चट्टानों के बीच निकलने वाली देहार नदी में दो नहाने लगे। दो अन्य दोस्त चट्टानों पर से सेल्फी लेने लगे। इस दौरान निशांत का पैर फिसल गया और वह नदी में औंधे मुंह जा गिरा। नदी में नहा रहे दोस्त उसे बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन गहराई और चट्टान होने के कारण उसे बचा नहीं सकें।

0 Response to " सेल्फी बनी युवक के मौत का कारण"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article