-->

Translate

बुधवार, 5 जुलाई 2023

युवक पर पेशाब करने वाले के घर चला बुलडोजर

  युवक पर पेशाब करने वाले के घर चला बुलडोजर
डेस्क रिपोर्ट। सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के घर बुलडोजर की कार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घर गिरता देख प्रवेश शुल्का की मां फूट-फुटकर रोने लगी। प्रवेश शुक्ला का घर बुलडोजर से गिराया जा रहा है। आरोपी की एक तीन वर्ष की बेटी है। मानवता को शर्मसार करने वाला या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही बवाल मचा हवा है।

जानकारि के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस घटना के सामने आने के बाद से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पुरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक यह मामला पहुंच चूका है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने जांच कमेटी का गठन किया है। सीधी घटना पर भाजपा ने जांच कमेटी गठित की है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव नजदीक हे,  कांग्रेस को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया हे, कांग्रेस सरकार पर हमलवार हो रही है। 

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article