-->

Translate

सोमवार, 3 जुलाई 2023

वक्फ कमेटी के पदाधिकारीयो का किया स्वागत

   वक्फ कमेटी के पदाधिकारीयो का किया स्वागत
                                   
रतलाम। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा निवनियुक्त रतलाम जिला वक्फ कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी विधायक चेतन्य काश्यप से मिले और नियुक्ति पर उनका आभार जताया। काश्यप ने सबका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए वक्फ पदाधिकारी समाज, वक्फ बोर्ड एवं सरकार सभी की अपेक्षा पूरी करे और अधिक से अधिक सबके हित में कार्य करे।
जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद बबलु पटेल, उपाध्यक्ष इमरान खान, सचिव सलीम कुरैशी, कोषाध्यक्ष रूस्तम मंसूरी एवं सदस्य अब्दुल अजीज, सोहेल खान एवं शेखर ने श्री काश्यप का शॉल एवं श्रीफल से अभिनन्दन कर आभार जताया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी एवं मुबारिक शेरानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article