-->

Translate

सोमवार, 10 जुलाई 2023

नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर

                              मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर 

                                                                 


डेस्क रिपोर्ट। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर  एव वेतन ग्रेड पे में विसंगति, पर्याप्त भत्ते नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सिविल अस्पताल जावरा में सभी नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। नर्सिंग स्टाफ सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए और मांगे मानने के लिए नारेबाजी की।

एसोसिएशन की तहसील अध्यक्ष श्रीमती खेरुन्निसा खान सचिव अनिता जोशी एवम कृष्णा पंवार, शिरोमणि मसीह, श्वेता सिंह,ने बताया कि वर्तमान में जो ग्रेड पे मिल रहा हैं उसमें विसंगतियां हैं। उसे बदलने कीआवश्यकता हैं। रात्रिकालीन भत्ता भी हमें चिकित्सकों के समान दिया जाना चाहिए। नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टाइफंड बढ़ाने, समय-समय पर पदोन्नति करने, परिवीक्षा अवधि के दौरान पूरा वेतन दिए जाने सहित 10 प्रमुख मांगे हैं। सरकार लंबे समय से कोई सुनवाई नहीं कर रही।‌‌

इसलिए मजबूरी में हड़ताल करना पड़ रही है। जावरा की सभी नर्सिंग अधिकारियों ने नारेबाजी के बाद सिविल अस्पताल प्रभारी  मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सोपा

 

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article