-->

Translate

रविवार, 9 जुलाई 2023

प्रदेश के इन जिलों में होगी मूसलाधार, अलर्ट जारी

प्रदेश के इन जिलों में होगी मूसलाधार, अलर्ट जारी
डेस्क रिपोर्ट। मानसून पूर्ण रूप से देश के सभी राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है, जिसके चलते झमाझम बारिश देखने को मिल रही है, बहुत सी जगह तो बारिश काफी ज्यादा हो रही है। गुजरात की बात करें तो गुजरात में पानी का एक अलग ही तांडव देखने को मिल रहा है।

इस बीच बात करें मध्यप्रदेश की तो प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है कुछ दिनों तक पढ़ने वाली उमस से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों के अंदर मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है। इंदौर में भी शनिवार शाम को हल्की बारिश देखने को मिली अब तक इंदौर में काफी अच्छी बारिश हो चुकी है जिससे लोगों को काफी ज्यादा राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा, रायसेन और नरसिंहपुर जिले में अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

इतना ही नहीं शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में तेज और रिमझिम बारिश होती रही। मध्यप्रदेश के 60% हिस्से में तेज बारिश का दौर है। मध्यप्रदेश के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई। उसमें रीवा, चंबल, शहडोल, भोपाल, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, हरदा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से जानकारी साझा की गई है, जिसके अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में इस तरह की बारिश देखने को मिलने वाली है। बता दें कि, शुरुआत में मध्यप्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली थी। लेकिन अब मानसून पूर्ण रूप से पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय हो चुका है। ऐसे में ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है।

अगले 24 घंटों में प्रदेश के इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, चलेगी आंधी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट कई राज्यों में जमकर बरस रहे बदरा, दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, आज भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article