-->

Translate

सोमवार, 10 जुलाई 2023

राजश्री गुटखा पाउच भरा ट्रक पकड़ाया

  बिना बिल के राजश्री गुटखा पाउच भरा ट्रक पकड़ाया
रतलाम । नायब तहसीलदार द्वारा सूचना के आधार पर एक आईसर ट्रक रोका गया जिसमें राजश्री गुटखा पाउच भोपाल से रतलाम आ रहा था जिसे रोका गया और पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर के पास गाड़ी में जो मॉल भरा हुआ है उसका कोई बिल नही मिला शंका के आधार पर बिना बिल के राजश्री गुटखा पाउच गाड़ी में भरा होने पर नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा द्वारा जीएसटी विभाग को सूचना देकर बुलाया गया और GST विभाग के सुपुर्द कर दिया गया

जानकारी के अनुसार GST प्रभारी के.सी. ठाकुर ने बताया की हमको सूचना राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा सूचना दी गई की एक आईसर ट्रक जिसमे राजश्री गुटखा पाउच से भरा हुआ और इसने बिलिंग नही है मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रक में जो बिल पाए गए उसमे भोपाल से अहमदाबाद लिखा पाया गया। बिल को अच्छे से चेक करने पर पता चला की पुराने कागज है मौके पर जो सामग्री पाई उसके नए बिल नही पाए गए। मौके पर जो सामग्री मिली उसका वेलुवेशन निकालकर जिसका मॉल है उस पर पेनल्टी कर कार्यवाही की जायेगी।

Featured post

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

      एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश  रतलाम।  पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article