-->
r

Terhubung

Translate

 लोडिंग वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 23 घायल

लोडिंग वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 23 घायल

 

                                    लोडिंग वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 23 घायल

                                                                       


 

डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को सुबह बीड़ी तोड़ने जा रही 24 महिलाओं का लोडिंग वाहन अचानक पलटी खा गया। दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 22 महिला और ड्राइवर घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार चल रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन में सवार महिलाएं खुरई से जरुआखेड़ा के जंगल में बीड़ी पत्तियां तोड़ने के लिए जा रही थीं। सागर रोड पर नरेन नदी के पास महिलाओं से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में संध्या पति मुकेश अहिरवार (30) निवासी अब्दुल कलाम वार्ड खुरई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लाड़ली बाई (50) निवासी रेंगुआ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 22 महिलाएं और वाहन चालक भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल 6 महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडिंग वाहन में क्षमता से ज्यादा महिलाएं थीं। वाहन पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि वह रोजाना बीड़ी बनाने के लिए पत्ती तोड़ने के लिए जरुआखेड़ा के जंगल में जाती हैं। सुबह 5 बजे घर से तैयार होकर निकल जाती है और जंगल से पत्ती तोड़कर वापस आती है। आज भी लोडिंग वाहन में 20 से ज्यादा महिलाएं पत्ती तोड़ने के लिए जा रही थी, तभी लोडिंग वाहन पलट गया। जिसमें सवार सभी महिलाएं घायल हो गई।

0 Response to " लोडिंग वाहन पलटने से दो महिलाओं की मौत, 23 घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत

 कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत डेस्क रिपोर्ट । राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर म...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article