-->
r

Terhubung

Translate

 अंतर्राज्यीय कुख्यात गैंगस्टर मय हथियार के गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय कुख्यात गैंगस्टर मय हथियार के गिरफ्तार

                                    अंतर्राज्यीय कुख्यात गैंगस्टर मय हथियार के गिरफ्तार

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार आर्म्स तस्कर एवं गंभीर प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड की जा रही है। इसी अनुक्रम में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर आरोपी कई गंभीर प्रकरणों में फरारी काटते हुए मय हथियार के साथ इंदौर शहर में वारदात के लिए घूम रहा है, जिसे मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए काईम ब्रांच इंदौर टीम द्वारा उत्कृष्ट सूझबूझ से आरोपी को पत्थर गोदाम रोड से घेराबंदी करके पकड़ा। जिससे नाम पूछते आरोपी (1). राहुल राठौर निवासी ग्राम निदाना, मेहम जिला रोहतक हरियाणा का होना बताया एवं आरोपी की तलाशी लेते उसके पास 02 देसी पिस्टल ,26 कारतूस एवं 04 मैगजीन मिली

जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर आरोपी की अपराधिक जानकारी निकलते पता चला कि, आरोपी ने हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के थाना बहुअकबरपुर मेंहत्याकी वारदात को अंजाम दिया था जिस पर हरियाणा पुलिस के द्वारा 5000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था तथा दिल्ली द्वारका के थाना जाफरपुर कलन में भीहत्याकी वारदात को अंजाम दिया था जिस पर दिल्ली पुलिस के द्वारा 20,000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, आरोपी अपराध कायम होने के बाद से ही फरार चल रहा था, और काफी समय तक पुलिस की पकड़ में आने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के द्वारा कुल 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

0 Response to " अंतर्राज्यीय कुख्यात गैंगस्टर मय हथियार के गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article