-->

Translate

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

पटवारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस का छापा

 

                              शुरुआती जांच में ही करोड़ों की संपत्ति की बात आई सामने 

                                   

इंदौर  लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज आय से अधिक संपत्ति की एक शिकायत के बाद खरगोन में पदस्थ एक पटवारी के यहाँ छापा मारा, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी जितेन्द्र सोलंकी के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा हैं जहाँ शुरुआती जांच में ही करोड़ों की संपत्ति की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार खरगोन के पटवारी जितेंद्र सोलंकी के यहां इंदौर की लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में टीम ने यह कार्यवाई की। पटवारी के गौरीधाम स्थित मकान सहित एक साथ चार ठिकानों पर लोकायुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पटवारी के घर में 4.50 लाख रुपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण, एलआइसी की पालिसी भी मिली है। प्रारंभिक जांच में पटवारी के पास करोड़ों की संपत्ति होना पाया गया है। इसके अलावा पटवारी की इंदौर में छह दुकानों और चंदन नगर में एक मकान की जानकारी मिली है। पटवारी का इंदौर के चंदन नगर में छह दुकान, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में दुकान भी है।

इंदौर लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया और प्रवीण बघेल के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम द्वारा एक-साथ आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पटवारी जितेंद्र सोलंकी गोगांवा तहसील के हल्का नंबर 36 में है पदस्थ है। टीम की कार्रवाई जारी है और अभी भी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

 

Featured post

आवारा मवेशियों का बढ़ता आतंक

       गाय का 5 साल के मासूम पर हमला डेस्क रिपोर्ट । प्रदेश में आवारा मवेशियों ओर कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा हे। अब यह आतंक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article