-->

Translate

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

जिला पंचायत सदस्य के पति की तलाश में पुलिस की दबिश

                                  जिला पंचायत सदस्य के पति की तलाश में पुलिस की दबिश

                                     

डेस्क रिपोर्ट। जिला पंचायत सदस्य के पति की तलाश में शुक्रवार सुबह राजस्थान की पुलिस ने दबिश दी है। राजस्थान पुलिस यहां भाजपा जिलामंत्री संजय पितलिया के भाई विनय पितलिया की तलाश में ताल ( रतलाम ) पहुंची थी। जिला पंचायत सदस्य रानी पितलिया के पति विनय पर 850 ग्राम स्मैक सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस अपने साथ एक आरोपी को भी लेकर आई थी, जिसने विनय पितलिया का नाम बताया था।आरोपी से जब पूछताछ की तो स्मैक ताल के विनय पितलिया जैन से लेना बताया। पुलिस ने विनय पितलिया को भी मामले में आरोपी बनाया। 28 अप्रैल को इस मामले में पुलिस ताल आई। 

आरोपी विनय पितलिया के निवास पर पुलिस ने दबिश दी। वह मौके से फरार है और उसका 27 अप्रैल से मोबाइल बंद रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी विनय पितलिया पर पूर्व में भी कही मामले दर्ज है। पूर्व में भी पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस राउंडअप चुकी है।

ताल टीआई नागेश यादव ने स्मैक की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में मीडिया को बताया कि राजस्थान के झालावाड जिले की घटौली पुलिस थाने से शुक्रवार को पुलिस दल ताल आया था। जिसमें घटोली पुलिस थाने पर राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी से 850 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की थी। पुलिस ने आपराधिक मामला धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article