-->

Translate

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

युवक को नग्न करके पीटा, चप्पलों की पहनाई माला

                                      युवक को नग्न करके पीटा, चप्पलों की पहनाई माला 

                                     

इंदौर। लोगों ने एक युवक को नग्न कर बुरी तरह पीटा। कनाड़िया क्षेत्र में हुई इस घटना में लोगों ने युवक पर 12 साल की बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया था। लोगों ने उसे पीटते हुए वीडियो भी बनाया। मामले में कनाड़िया पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और बच्ची को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार मामला कनाड़िया इलाके की भूरी टेकरी का है। यहां रहने वाली 12 साल की लड़की को रितिक नाम का युवक 24 अप्रैल को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। लड़की के लापता होने के समय उसका परिवार शादी में गया था। जब पिता घर आए तो छोटी बेटी ने बताया कि बड़ी बहन रितिक के साथ गई है। इसकेबाद परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया।

रात में परिवार के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज की। 25 अप्रैल को परिवार के लोगों को बायपास पर बच्ची और रितिक मिल गए। इसके बाद लड़की के परिजन रितिक को पकड़कर भूरी टेकरी लेकर गए। यहां पर अन्य लोगों ने उसे जूते- चप्पल की माला पहनाकर पीटा। उसे नग्न कर दिया और उसका वीडियो बनाकर माफी मंगवाई। इसके बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने रितिक को मामूली कार्रवाई कर छोड़ दिया था लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद उसे वापस हिरासत में लिया है।


Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article