-->
r

Terhubung

Translate

वरिष्ठ सुश्रावक कुंदनमल टुकड़िया का देहावसान

वरिष्ठ सुश्रावक कुंदनमल टुकड़िया का देहावसान

                                                  वरिष्ठ सुश्रावक कुंदनमल टुकड़िया का देहावसान

                                                        

जावरा प्रसिद्ध मंडी व्यापारी,पूर्व कबड्डी खिलाड़ी एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ जावरा के वरिष्ठ सुश्रावक कुंदनमल टुकड़िया (बेगा सेठ) 62 वर्ष का गुरुवार को आकस्मिक देहावसान हो गया वे अपने पीछे,पत्नी,एक पुत्र एवं एक पुत्री के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ अनंत लोक चले गए अंतिम यात्रा शुक्रवार को प्रात: 9:00 बजे सेठों की गली जावरा से निकली। 

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ महामंत्री महावीर छाजेड़ ने बताया कि स्वर्गीय श्री कुंदनमल टुकड़िया, रतनलाल टुकड़िया के भतीजे एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष इंदरमल (लोकतंत्र सेनानी), वर्धमान, सुभाष, संजीव, जितेंद्र टुकड़िया के भाई संजय (लेखापाल नगर पालिका जावरा), निलेश, सुनील, कमलेश, तरुण , रितेश के काका साहब चिंतन (हैप्पी )के पूज्य पिताजी एवं हर्षल,मोक्ष, जेनिल,पर्व,अक्षज,चहित के दादाजी थे। आनंदी हनुमान शांति वाटिका पर शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुत्र चिंतन टुकड़िया एवं परिवार के सदस्यो ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि सभा में न.पा. उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, वरिष्ठ एडवोकेट प्रकाश मेहरा, अन्यक्षेत्र जन कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, पूर्व न.पा.अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, पूर्व न.पा.अध्यक्ष युसूफ कडपा, धरमचंद चपडोद वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा, प्रकाश कोठारी, राकेश मेहता, वरुण श्रोत्रिय, कनकमल चौरडिया,ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पण किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उपाध्यक्ष कनकमल चौरडिया ने किया।

0 Response to "वरिष्ठ सुश्रावक कुंदनमल टुकड़िया का देहावसान"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार

                        अवैध पिस्टल , जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार                                                          ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article