-->

Featured

Translate

जैन समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश
f

जैन समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश

                                          जावरा में जैन समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश

                                         
जावरा सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन समाज में विरोध आक्रोश बढ़ता जा रहा। बुधवार को सकल जैन समाज के आव्हान पर जावरा में जैन अनुयायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे ऐतिहासिक रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 3 हजार से अधिक समाज की महिला-पुरुष युवक युवतियां शामिल हुई।

जैन समाज का कहना है कि भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर हमारे पवित्र तीर्थ स्थान सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किया है । अब पर्यटन स्थल घोषित करने की वजह से वहाँ अधार्मिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी यहां तक कि पर्यटन स्थल होने के कारण वहां मांस मदिरा का सेवन भी हो सकता हैका कहना हे की अगर सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किया गया तो वहां पर अधार्मिक कार्य होंगे. इससे जैन समाज को गहरा आघात पहुंचा है. हम भारत सरकर से इस नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने का पुरे भारत में  कई जगहों पर विरोध हुआ है जैन समाज के लोगों का कहना है कि गुजरात में भी पालीताना तीर्थ, गिरनार तीर्थ पर आए दिन अधार्मिक गतिविधियां बढ़ रही है. यहाँ तक कि मूर्तियों को भी तोड़े जाने की घटना सामने आई है।

सम्मेद शिखरजी का इतिहास और महत्व

झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ की पहाड़ियों पर स्थित सम्मेद शिखरजी जैन समुदाय का बेहद पवित्र स्थान है यहां बीस-बीस तीर्थंकरों की निर्वाण स्थली है मान्यता है कि जिस तरह गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं, उसी तरह सम्मेद शिखरजी की वंदना, जैन समाज में ये मान्यता है कि सम्मेद शिखरजी के इस क्षेत्र का कण-कण बेहद ही पवित्र है, पूजनीय है. लाखों जैन मुनियों ने इस क्षेत्र से मोक्ष प्राप्त किया है. जैन समाज के लोग सम्मेद शिखरजी पहुंचकर 27 किलोमीटर के दायरे में फैले मंदिर-मंदिर जाते हैं और वंदना करते हैं. जैन धर्म के लोग वंदना के बाद ही कुछ खाते-पीते हैं. इस पुण्य क्षेत्र में जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष की प्राप्ति की है 

 

0 Response to "जैन समाज ने रैली निकालकर जताया आक्रोश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article