-->
r

Terhubung

Translate

युवक ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग

युवक ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग

                                                  युवक ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग

                                                   

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर जिले के सिमरोल क्षेत्र में  45 वर्षीय व्यक्ति ने जमीन के झगड़े में रविवार देर रात पुलिस के सामने कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। 41 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी  की जानकारी के अनुसार इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र में रविवार देर रात भंवर सिंह (45) और उसके साथी एक जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ रहे थे। उप निरीक्षक के कहने पर भी झगड़ा कर रहे आरोपी नहीं माने और विवाद बढ़ने पर भंवर सिंह ने कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। 

जानकारी के अनुसार पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी में सवार एक उप निरीक्षक ने मौके पर जाकर इन लोगों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक के कहने पर भी झगड़ा कर रहे आरोपी नहीं माने और विवाद बढ़ने पर भंवर सिंह ने कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग लगने से 41 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति को इंदौर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सिमरोल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने उप निरीक्षक की दर्ज कराई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपियों ने उप निरीक्षक के साथ गाली-गलौज की और उसे डंडों से पीटा जिससे उसकी पीठ, कंधे और कलाई पर चोट आई। उन्होंने बताया कि भंवर सिंह और उसके चार साथियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 147 (बलवा), धारा 353 (सरकारी कर्मचारियों को डरा कर उन्हें उनके कर्तव्य से डिगाने के लिए आपराधिक बल प्रयोग) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


0 Response to "युवक ने पुलिस के सामने खुद को लगाई आग "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article