-->

Translate

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

मप्र में 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में लागू होगा बोर्ड पैटर्न

                                  मप्र 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में लागू होगा बोर्ड पैटर्न

                                               
डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में शिक्षक दिवस पर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने का बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सरकारी स्कूलों के मान्यता प्राप्त सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न में लागू करने का फैसला लिया। शिक्षकों के सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ऐलान करते हुए कहा कि एमपी में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सरकारी के साथ ही निजी स्कूलों में भी बोर्ड पैटर्न पर होगी। जानकारी के अनुसार लगभग 15 साल बाद दोबारा 5वीं और 8वीं में बोर्ड परीक्षा होगी। वहीं इंदर सिंह परमार ने कहा कि पारदर्शिता पूर्ण ट्रांसफर नीति तैयार की है जिसके बाद अब शिक्षकों को तबादलों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 

जानकारी के अनुसार एमपी में प्राथमिक स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है। और इन सभी स्कूलों में स्टीम शिक्षा पद्धति लागू कर दी गई है। इस पद्धति के माध्यम से बच्चों को स्कूल में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स, मैथ्स की पढ़ाई साथ कराई जाती है। जिससे बच्चों को स्कूली टाइम से ही प्रोफेशनल तरीके से पढ़ने का मौका भी मिलें। वहीं शिक्षा के क्षेत्र प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां स्कूल ड्रॉप आउट रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है। ड्राप आउट रेट 4.92 फीसदी से घटकर अब 1.35 फीसदी हो गया है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे की एक रिपोर्ट के अनुसार अब इन आकड़ो के बाद मध्य प्रदेश स्कूल ड्रॉप आउट के मामले में देशभर में पांचवे स्थान पर गया है।


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article