-->

Translate

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

स्व. योगेंद्र जी कोठारी को सेवा मसीहा के रूप मै याद किया जावेगा

                                    स्व. योगेंद्र जी कोठारी को सेवा मसीहा के रूप मै याद किया जावेगा

                                                         
जावरा  शोक निवारण कार्यक्रम दिनांक 05.09.22 को दादावाड़ी में रखा गया। कार्यक्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को क्षैत्र के विधायक डाँ राजेन्द्र पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुँए कहा वर्तमान युग मे बिना पद की लालसा के कोई सेवा का मसीहा बन जावे एसे भाई योगेंद्र जी को हमेशा सेवा के मसीहा के रूप मे याद किया जावेगा।  विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन व विभिन्न समाजो के गणमान्यजन उपस्थित हुए और श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र जी पांडेय, भा जा पा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, समाजसेवी बाबूलाल नाहर, जैन पंचायती नोहरा समिति के अध्यक्ष अनिल पावेचा, विवेक भारतीय शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चत्तर, अन्न क्षेत्र जन कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, जैन सोशल ग्रुप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मचन्द चपडोद, सांसद प्रतिनिधि खरतरगच्छ श्री संघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष यूसुफ कडपा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एच एस राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिम्मतसिंह श्रीमाल ने स्व कोठारी के साथ जुड़े कार्यो से अवगत करवाया और मृत आत्मा की शांति के लिये ओर परिवार को संबल प्रदान करने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। कवि रतनलाल उपाध्याय ने कविता पाठ के माध्यम से शब्दांजलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा का संचालन लकेश शर्मा ने किया।उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा ने समस्त पत्रकारों की और से विनम्र श्रध्दांजलि देते हुँए दी।

Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article