-->

Translate

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

पीड़ित किसान द्वारा आत्मदाह का मामला

                                             किसान द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास

                                               

डेस्क रिपोर्ट। सागर जिले के चैका गांव में थाने के सामने किसान द्वारा आत्मदाह के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसान को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी जिससे वह परेशान था। आज उनका धैर्य जवाब दे गया है और उसने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार सागर जिले के एक थाने के सामने चैका गांव के किसान शीतल कुमार रजक ने मंगवार सुबह बंडा थाना परिसर पहुंचकर अचानक चंद सेकंड में खुद पर पेट्रोल छिडक लिया और आग लगा दी। शोर मचने के बाद तत्काल पुलिसकर्मी दौडे और कंबल पानी डालकर आग बुझा दी। हालांकि चंद सेकंड में ही किसान करीब 25 फीसदी जल गया था, जिसे पुलिस वाहन से तत्काल बंडा अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया, जहां इलाज के बाद किसान को सागर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जाता है कि थाने में शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित किसान नाराज था। किसान ने सोयाबीन की फसल में इल्ली और फूल के लिए दवाई ली थी। खेत में खड़ी फसल पर दवाई डालने से फसल नष्ट हो गई। फसल नष्ट होने से परेशान किसान यह कदम उठाया।


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article