-->

Translate

सोमवार, 30 मई 2022

रिश्तो को तार-तार करने वाला गंभीर मामला......

                                              बहू ने ससुर और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप  

                                                     

 
जावरा  रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेतावली में रिश्तो को तार-तार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। जहां घर के ससुर और जेठ द्वारा घर की बहू के साथ बलात्कार करने की खबर सामने आ रही हे। वही फरियादी अपने पति की तीसरी पत्नी है।

जानकारी के अनुसार रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेतावली निवासी एक महिला ने एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसके घर में उसके ससुर हीरालाल और जेठ जगदीश शराब पीकर उसके साथ बलात्कार करते हैं। वहीं उक्त मामले का विरोध करने पर महिला का पति उसे धमकाते हुए कहता है कि किसी से न कहकर घर से निकालने की धमकी देता है।  

महिला ने उक्त घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद वह महिला रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी के समक्ष पहुंच गई, जहां उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की। महिला के पति नाथूलाल सूर्यवंशी का पूर्व में भी दो बार विवाह हो चुका है। पीड़िता नाथू लाल की तीसरी पत्नी है। पीड़िता का 5 वर्षीय बालक भी है।



 




Featured post

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

    200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत...... इंदौर । शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article