-->

Translate

मंगलवार, 31 मई 2022

तरणताल के इंचार्ज सहित 5 कर्मचारी कार्यमुक्त

                                   मामला तरणताल में कर्मचारियों की लापरवाही का

                                        

रतलाम  तरणताल में कर्मचारियों की लापरवाही के चलते 9 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में कलेक्टर नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जांच पूरी होने तक 6 कर्मचारियों का कार्य निकाल दिया है। ताकि वे जांच प्रभावित कर सकें। इस मामले में रतलाम तैराक एसोसिएशन ने भी पुलिस अधीक्षक के नाम दो बत्ती थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर नगर निगम के जिम्मेदारों पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी में रहे कि शनिवार की शाम को काटजू नगर निवासी सुनील दास बैरागी का 9 वर्षीय बालक मयंक बैरागी नगर निगम द्वारा संचालित श्री कुशाभाऊ ठाकरे तरणताल में डूब गया था और मौत हो गई। पिता ने नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चिल्लाता रहा लेकिन जिम्मेदार कोई नहीं सुन रहा था। कह रहे थे ढूंढ लो अपने बेटे को।

इंचार्ज सहित 5 कर्मचारी कार्यमुक्त 

कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त झारिया ने तरणताल के इंचार्ज योगेन्द्र अधिकारी कर्मचारी विरेन्द्र सिंह डोडिया, अंकित पुरोहित, मनोज झांझोट, राकेश ललावत प्रमोद चुटेले को कार्य से निकाल दिया है। प्रकरण की वस्तु स्थिति एवं कर्मचारियों के उत्तरदायित्व की जांच के लिए जांच पूर्ण होने तक उक्त सभी कार्य पर नहीं सकेंगे।

एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम तैराक एसोसिएशन ने एसपी अभिषेक तिवारी के नाम दो बत्ती थाना प्रभारी किशोर पाटन वाला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई थी नगर निगम के अधिकारी, तरणताल के कर्मचारी सहित अन्य जिम्मेदारों पर एफ आई आर दर्ज की जाए।

जावरा नपा को भी रखना होगा ख्याल

आज नगर में भी स्विमिंगपुल का लोकार्पण होने जा रहा हे, इसलिए रतलाम के हादसे से सबक लेते हुए ट्रैंड प्रशिक्षक रखना होंगे ताकि जाने अनजाने इस तरह की घटनाओ को रोका जा सके 


Featured post

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

    200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत...... इंदौर । शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article