-->

Translate

सोमवार, 30 मई 2022

विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए दूसरी बार नामांकन पर्चा भरा

 

                                   विवेक तन्खा राज्यसभा में एकमात्र कश्मीरी पंडित 

                                             

डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में ओबीसी रिजर्वेशन को लेकर चल रही राजनीति में रविवार को बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया था कि राज्यसभा में कांग्रेस ने ओबीसी का प्रत्याशी नहीं दिया। ओबीसी नेता अरुण यादव को टिकट नहीं देकर विवेक तन्खा को चुना। अब कांग्रेस ने भाजपा की कश्मीरी पंडितों की राजनीति पर पलटवार किया है। तन्खा कश्मीरी पंडित हैं और न्हें टिकट देकर भाजपा को जवाब दिया है। इसी अंदाज में आज नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद तन्खा ने कहा कि वे राज्यसभा में एकमात्र कश्मीरी पंडित हैं।

राज्यसभा में या तो देश की बात करता था या कश्मीर की

तन्खा ने कहा कि राज्यसभा में या तो देश की बात करता था या कश्मीर की। लंबे समय से कश्मीरी पंडितों की लड़ाई लड़ रहा हूं और उनका पुनर्वास होना चाहिए। जब तक कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास नहीं होगा तब तक देश में शांति नहीं होगी। 370 कश्मीर नहीं है बल्कि यह केवल एक कानून है। कश्मीर जब भी कोई विपत्ति आई तब तब उन्होंने मदद की है। 

भाजपा की अनैतिक सरकारों को अपदस्थ करेंगे

जानकारी के अनुसार राज्यसभा के दूसरे कार्यकाल की प्राथमिकता में सबसे ऊपर भाजपा की देश में पदस्थ अनैतिक सरकारों को अपदस्थ कराना है। साथ ही देश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना सहयोग देंगे। देश में बनाए जाने वाले कानूनों को देशहित और जनहितकारी बनाने में अपनी तरफ से पूरी मदद करेंगे। मानवीय आधार पर राज्यसभा सदस्य के रूप में लोगों की मदद करेंगे। 

ट्रिपल टेस्ट को लेकर भाजपा में ज्ञान की कमी 

तन्खा ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि वे ओबीसी के वकील हैं। उन्होंने भाजपा में इस मुद्दे पर ज्ञान की कमी बताया। वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और ओबीसी की लड़ाई को लड़ते रहेंगे। तन्खा ने कहा कि अभी तक भाजपा ट्रिपल टेस्ट ही नहीं समझ पाई है। राज्यसभा के लिए दूसरी बार अवसर दिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ का आभार भी जताया है।

 

Featured post

200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत......

    200 रुपए में पियक्कड़ों को राहत...... इंदौर । शराब पीने के बाद गाड़ी चलाने का डर अब इंदौर में कम होता नजर आ रहा है। शहर में ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article