-->

Translate

सोमवार, 23 मई 2022

तहसीलदार के रीडर की मिली लाश, मामला संदिग्ध

                                   मृतक का मोबाईल और पर्स ना मिलने से मामला संदिग्ध

                                             

रतलाम कलेक्टोरेट में तहसीलदार के रीडर के पद पर कार्यरत कर्मचारी की लाश मिलने की घटना सामने आई है। मौके से मृतक के पास से मोबाईल और पर्स ना मिलने से मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सुचना देते हुए मृतक के शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टोरेट में तहसीलदार के रीडर के पद पर कार्यरत कर्मचारी राधेश्याम सारस्वत रविवार शाम ग्राम चिल्लर में स्थित अपने खेत पर गए थे। वहां से वे रविवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक पर घर आने के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। इसी बीच सोमवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को उनके मृत अवस्था में सागोद भोजपुरा मार्ग स्थित पुलिया के समीप पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीएसपी हेमन्त चौहान, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया, एफएसएल अधिकारी डा अतुल मित्तल, एएसआइ केएल जामोद आदि मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। उनके भतीजे एडवोकेट अनिल सारस्वत भाजपा नेता सुनील सारस्वत अन्य स्वजन और परिचित भी जिला अस्पताल पहुंचे।



Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article