केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दो लोगों की मौत
सूत्रों की माने तो आज सुबह 11 बजे पचामा के इस इंडस्ट्री में आग लग गई। मृत व्यक्तियों का नाम गफ्फार खान और रेखा बाई बताया जा है। आस-पास के लोगों का कहना है की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फायर ब्रिरेड के मौके पर पहुँच चुकी है और आग पर काबू भी हो गया है। अब तक यह पता नहीं लग पाया है आग के पीछे कारण क्या है। इस घटना पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज में भी दुख व्यक्त किया। मरीजों के इलाज का सर खर्चा शासन उठाएगी और मृतक के परिजनों को 4-4 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी।
