-->

Translate

रविवार, 22 मई 2022

फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार

                                      प्रशानिक टीम पहुंची अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

                                   

रतलाम  जिले के आलोट विकासखंड के खासपुरा गांव में फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। दूषित मावे की मिठाई खाने से तबीयत खराब होने से उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद ग्रामीणों को आलोट के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रतलाम स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी है। 

जानकारी के अऩुसार खासपुरा गांव के मगीगाल धन्नालाल के यहां आयोजित मन्नत के कार्यक्रम में अतिथियों को दाल-बाफले और लड्डू परोसे गए। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लगभग 100 ग्रामीणों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें उल्टी-दस्त होनी लगी। प्रभावितों में महिलाएंबुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर 70 ग्रामीणों को आलोट के ग्रामीणों और एंबुलेंस की मदद से आलोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 69 मरीज को भर्ती कर लिया गया। लगभग 30 लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया। सभी का इलाज किया जा रहा है।

प्रशानिक टीम पहुंची अस्पताल

फूड पॉइजनिंग की शिकायत मिलते ही एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार मुकेश सोनीआलोट थाना प्रभारी बीएल भाभरबीएमओ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़ितों की संख्या ज्यादा होने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा खासपुर गांव भी टीम भेजी गई और प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ को ताल के सरकारी अस्पताल भी ले जाया गया।


Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article