-->

Translate

बुधवार, 16 मार्च 2022

गीतकार हेमंत श्रीमाल के गीतों ने फाग उत्सव में बाँधा समां

                                         गीतकार हेमंत श्रीमाल के गीतों से महका फाग उत्सव

                                       

जावरा गलियां- गोलियां रंग गुलाल कुमकुम केसर का त्यौहार भर भर लाया रे - की फागुन आया रे ।सुमधुर गीतकार हेमंत श्रीमाल उज्जैन ने जब यह फागुन का गीत सुनाया तब समग्र मालवा फाग उत्सव काव्य गोष्ठी मैं उपस्थित कवि शायर और श्रोता झूम उठे। समग्र मालवा के बैनर तले प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम विद्या मंदिर मैं फाग उत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने होली पर अपनी रसीली कविताओं का वाचन कर काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान की ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात गीतकार हेमंत श्रीमाल एवं अध्यक्षता मनोहर सिंह चौहान मधुकर ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।
काव्य गोष्ठी में श्री हेमंत श्रीमाल ने त्रैमासिक पत्रिका जलमित्र समाचार के नवीन अंक का विमोचन किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख अभय कोठारी ,जगदीश उपमन्यु, मनोहर सिंह चौहान ,रमेश मनोहरा, रतन लाल उपाध्याय, राजेंद्र त्रिवेदी ,राजेंद्र सिंह सिसोदिया , गुलाम मोइनुद्दीन मोईन, फजल हयात, विजय जैन आदि ने किया।

संस्थापक अभय कोठारी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए श्री हेमंत श्रीमाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया ।कार्यक्रम का संचालन रमेश मनोहरा एवं आभार प्रदर्शन जगदीश उपमन्यु ने व्यक्त किया।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article