प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनाई जाएगी
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे शहरों को हवाई सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश के हर जिले में हवाई पट्टी बनायी जाएगी। साथ ही जिलों को उड़ान से जोड़ने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज जबलपुर से दिल्ली, इन्दौर और मुम्बई के लिए इंडिगो की नई उड़ानों का केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा शुभारंभ किया
नई विमान उड़ाने
शुक्रवार 20 अगस्त से जबलपुर से मुम्बई और दिल्ली की विमान सेवा आरंभ होगी तथा जबलपुर से हैदराबाद और इन्दौर के लिए 28 अगस्त से विमान सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार इन्दौर से मुम्बई और जबलपुर के लिए भी 28 अगस्त से विमान सेवा आरंभ होगी।
औद्योगिक विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी आवश्यक
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की निवेश के लिए एयर कनेक्टिविटी आवश्यक है। जबलपुर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र का औद्योगिक व आर्थिक विकास होगा और पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। जबलपुर के हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य शासन ने 730 एकड़ से अधिक भूमि हस्तांतरित की है।
इंदौर में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ने की आवश्यकता है। इंदौर देश का स्वच्छतम शहर और पहला वाटर प्लस शहर है। यह मध्यप्रदेश ही नहीं मध्य भारत का भी महत्वपूर्ण शहर है। इंदौर में देश का ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है। 2025 तक एक हजार एयर रूट और 100 हवाई अड्डे स्थापित करने का लक्ष्य।
जिले में आज 45 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा
रतलाम। शहर में आज कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी और जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड रतलाम पर कोविशील्ड के दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जाएगा। शहर के आईएमए हॉल राजेन्द्र नगर पर को वैक्सीन के दूसरे डोज का वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले के आलोट क्षेत्र में अम्बेडकर भवन आलोट, अम्बेडकर भवन ताल, ग्राम केलुखेडा, ग्राम जोयन, ग्राम मालाखेडा, ग्राम गरडा में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बाजना क्षेत्र के बाजना, राजापुरा माताजी, बिंटी, संदला, भोजपुरा, सादेडा, तंबोलिया, अमरपुराकलां, सेमलखेडी, कुडियापाडा में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।
जावरा क्षेत्र में रोजाना, कलालिया, लुहारी, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल जावरा, अंबेडकर भवन जावरा नगरपालिका टाउन हॉल एक में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगढ, मचून, हतनारा, रणायरा, बरखेडी में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सैलाना क्षेत्र के ग्राम कुआंझागर, पुनियाखेडी, झारी, बडीखुर्द और इंद्रावल खुर्द में कोविशील्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा ।