-->

Translate

बुधवार, 18 अगस्त 2021

स्वागत एवं अभिन्दन समारोह आयोजित

                        

जावरा। जिला बास्केट बॉल संघ जावरा द्वारा जावरा नवागत अनुविभागीय अधिकारी एवं बॉस्केटबॉल संघ के चेयरमेन हिमांशु प्रजापत (आईएएस) का बास्केटबॉल स्टेडियम में स्वागत एवं अभिन्दन समारोह आयोजित किया गया।
संघ के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने सर्वप्रथम संघ के चेयरमेन का स्वागत करते हुऐ संघ की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुवे बताया कि संघ पिछले 40 वर्षो से निरंतर खेल गतिविधिया संचालित कर रहा है और यहां पर राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसके कारण राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस मैदान से निकले है। इसी सन्दर्भ में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश मेहता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
अपने स्वागत उद्बोधन में एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने कहां कि एक छोटे से शहर में निरन्तर बास्केटबॉल की गतिविधि संचालित होना एक आश्चर्य का विषय है। मैं यहां के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों व खिलाडियों को बधाई देता हू। मैं भी आगामी दिनों में और तीव्र गति से खेल की गतिविधियॉं संचालित हो इसके लिए पुरा प्रयास करूंगा। पुनः सभी को साधुवाद।
आगामी दिनों में जावरा में एक संभागीय व प्रदेश स्तर की प्रतियांगिता का आयोजन करने पर विचार किया गया। एसडीएम चेयरमेन महोदय ने खिलाड़ियों से रूबरू होकर खेल की जानकारी खिलाड़ियों से प्राप्त की।
इस अवसर खिलाडियों ने भी खेल मैदान पर आधुनिक एवं तकनिकि सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी जिस क्लब के पदाधिकारियों ने कहां की शिघ्र ही मुहिया कराएंगे।
प्रारंभ में क्लब के सचिव विजय पामेचा, प्रकाश मेहरा, डॉ.सुरेश मेहता, संयोजक अशोक सेठिया, ट्रस्टी महेन्द्र गंगवाल, कोच अपारसिंह, मनुदेवसिंह सहित सदस्यों ने स्वागत किया। संचालन विजय पामेचा आभार सुशील कोचट्टा ने माना।

 

 

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article