-->

Translate

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

आज आलोट आएंगे राज्यपाल गेहलोत

 

                राज्यपाल के रूप में पहली बार आज आलोट आएंगे गेहलोत

                                             नगर को दुल्हन की तरह सजाया
                               

रतलाम। आलोट विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के बाद थावरचंद गेहलोत का कर्नाटक का राज्यपाल बनने के बाद 27 अगस्त को पहली बार आलोट आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। क्षेत्र की जनता पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत-सत्कार करने के लिए आतुर है। उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह है।

उज्जैन जिले के नागदा के पास रूपेटा गांव निवासी थावरचंद गेहलोत ने आलोट विधानसभा से पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा में पहुंचकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। तीन बार विधायक रहते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे और उसके बाद राज्यसभा सदस्य बनने के बाद केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री का दायित्व संभालते हुए विधानसभा क्षेत्र को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली, ब्रिज, डैम निर्माण आदि विकास कार्य करवाए। वर्ष 1975 में मीसाबंदी रहकर पहली बार आलोट अजा विधानसभा सीट से 1980 में विधायक बने। उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक होने का गौरव भी प्राप्त हुआ

 शुक्रवार सुबह 11ः40 बजे नागदा सड़क मार्ग से कार द्वारा सर्वप्रथम ताल रोड पर शंखेश्वर फ्यूल पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ः00 बजे आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 12ः35 बजे आलोट कृषि उपज मंडी में अनादिकल्पेश्वर महादेव शंकर सवारी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1ः40 बजे आलोट के सिविल हास्पिटल में आइसीयू वार्ड, डिजिटल एक्स-रे तथा डिजिटल लैबोरेटरी का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 3ः00 बजे राजस्थान के झालावाड़ जिले के श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ पहुंचकर दर्शन करेंगे और श्वेताम्बर पार्श्वनाथ तीर्थ पेढ़ी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे नागदा पहुंचेंगे। 28 अगस्त को प्रातः 11ः30 बजे जिले के बड़ावदा आकर गोशाला शेल्टर की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 1ः00 बजे बड़ावदा से रवाना होकर जावरा, ढोढर होते हुए होरी हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन कर दोपहर 3ः30 बजे नागदा प्रस्थान करेंगे। इनके साथ जिला प्रभारी मंत्री सहित सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।

Featured post

बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन

  बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन   जावरा ।  शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद  ने नग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article