छात्रावासों की अवयवस्थाओ को लेकर , कलेक्टर एक्शन में
छात्रों के लगातार प्रदर्शन की होगी जांच, कलेक्टर ने लिया संज्ञान
डेस्क रिपोर्ट। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शासकीय स्कूलों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों के लगातार प्रदर्शन और पैदल जिला मुख्यालय पहुंचने के मामलों पर प्रशासन देर आया पर दुरस्त आया । कलेक्टर ने जिले के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए समिति गठित की है जो 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में विद्यार्थियों को प्रदर्शन के लिए उकसाने वाले लोगों की भूमिका और उनकी पहचान की बात कही गई है।इससे पहले भी कई बार इस तरह आवासीय विद्यालयो के विद्यार्थी अपनी समस्याओ को लेकर कलेक्ट्रेट तक आ चुके हैं । खास बात यह है कि 2 दिन पहले ही रतलाम कलेक्टर अजय कटेसरिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नवाचार करते हुए आदिवासी क्षेत्र के छात्रावासों और स्कूलों को गोद लिया था, लेकिन आदिवासी क्षेत्र की छात्राएं जब अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची तो गोद लेने वाले यह अधिकारी कलेक्ट्रेट से नदारत थे।
.
दरअसल बाजना के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थी करीब 50 किलोमीटर दूर रतलाम में कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े। करीब 25 किलोमीटर चलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोककर चर्चा की। विद्यार्थियों ने हास्टल में पानी की समस्या, सही साइज की यूनिफार्म नहीं मिलने और मेस की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इससे पहले भी 25 नवंबर 2026, सागोद रोड: कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं कंबल, भोजन, स्टेशनरी राशि और शिक्षकों की कमी की शिकायत लेकर पांच किलोमीटर पैदल पहुंचीं। 26 अक्टूबर 2026, सैलाना: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थियों ने शिक्षकों की अनियमितता और छात्रावास की अव्यवस्थाओं के विरोध में 20 किलोमीटर पैदल मार्च किया। 14 जुलाई 2026, रूपनगर: प्राथमिक विद्यालय के करीब 40 बच्चों ने शिक्षक बद्रीलाल राठौर का तबादला रुकवाने के लिए कलेक्ट्रेट में धरना दिया। 24 सितंबर 2024, सागोद रोड: कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं शिक्षकों की कमी और अधीक्षिका के दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर जनसुनवाई पहुंची थीं।
इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी प्राचार्य अविनाश साहू और गर्ल्स हास्टल की वार्डन अधीक्षिका आंचल को हटा दिया गया। विद्यार्थियों को समझाइश देने के बाद बसों से वापस बाजना भेजा गया। प्रभारी प्राचार्य का प्रभार कुंदनपुर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य लखनलाल शास्त्री को सौंपा गया है।
उकसाने वालों की भी होगी पहचान
विद्यार्थियों के प्रदर्शन और आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। अपर कलेक्टर बृजेन्द्र रावत समिति के अध्यक्ष होंगे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. प्रियंका राय सदस्य-सचिव और सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण भारती दांगी सदस्य रहेंगी। समिति भोजन, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय एवं सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक सुविधाओं की जांच करेगी।
इसके अलावा विद्यार्थियों की शिकायतों के निराकरण, उनके पैदल जिला मुख्यालय पहुंचने की परिस्थितियों, अभिभावकों को इसकी जानकारी थी या नहीं और बाहरी व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ सुधारात्मक सुझाव भी दिए जाएंगे।

0 Response to "छात्रावासों की अवयवस्थाओ को लेकर , कलेक्टर एक्शन में "
Post a Comment