सड़क हादसे में 2 की मौत, 5 गभीर
सोमवार, 13 जुलाई 2026
Comment
कार हादसे में बाल रोग विशेषज्ञ की मौत
जानकारी के अनुसार रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रविवार आधी रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रतलाम के बाल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष सिंह और उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया का निधन हो गया है। ये भीषण हादसा उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार नासिक से रतलाम वापस लौट रहा था। देर रात करीब 3:30 बजे धराड़ के आगे और टोल नाके से पहले पड़ने वाली छोटी पुलिया पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
बताया जा रहा है कि, डॉ. मनीष सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों, साढ़ू उनकी पत्नी और अपने 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण राजौरिया के साथ महाराष्ट्र के नासिक के करीब त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग से कालसर्प दोष की पूजन करवाकर रतलाम वापस लौट रहे थे। हादसे में कार सवार परिवार के सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ही रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
0 Response to "सड़क हादसे में 2 की मौत, 5 गभीर"
एक टिप्पणी भेजें