जुआ खेलते रेल कर्मचारी गिरफ्तार
बुधवार, 17 जून 2026
Comment
जुआ खेलते रेल कर्मचारी गिरफ्तार
डेस्क रिपोर्ट। शामगढ़ रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वाटर नंबर 238/E में मंगलवार देर शाम ताशपत्ती से हार जीत का जुआ खेलते शामगढ़ पुलिस ने तीन रेल कर्मचारियों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पकड़ाए जुआरियो के पास से ₹ 2060 रुपये बरामद किया गए हैं। पकड़ाए कर्मचारी रेलवे पॉवर हाउस शामगढ़ के कर्मचारी हैं और आवास भी पकड़ाए कर्मचारी विजय मीणा का ही है।
पकड़ाए जुआरी
1.ज्ञानेश पिता बलबीर सिंह
2.रिजवान पिता शहजाद
3.विजय कुमार पिता बाबूलाल मीणा
4.जय सिंह गुर्जर पिता खिलाड़ी गुर्जर
5.फैजान पिता जमील खान।
फिलहाल देखना यह होगा कि रेलवे आवास का दुरुपयोग करना और रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई पर रेल प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है।
0 Response to " जुआ खेलते रेल कर्मचारी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें