इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार
जावरा। बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 6 लाख 62 हजार से अधिक की सामग्री जब्त की है, जिसमें कार, हथियार और बकरे शामिल हैं।
जावरा शहर निरीक्षक के नेतृत्व में थाना जावरा शहर पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गौरतलब रहे कि फरियादी शाकीर पिता रजाक पटेल, निवासी महिदपुर गेट जावरा द्वारा 27 अप्रैल 26 को थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 26 अप्रैल 2026 की रात्रि 10 बजे से सुबह 06:30 बजे के मध्य अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर के पीछे स्थित कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बकरियां, चार बड़े बकरे एवं दो छोटे बकरे सहित कुल 08 बकरा-बकरी चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹80,000/- थी। इस पर रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।