-->

Terhubung

CBN की छापामार कार्यवाही....

CBN की छापामार कार्यवाही....

    पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी

                    ड्रग्स फैक्ट्री 

मंदसौर। सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। जिसके बाद एसपी विनोद कुमार कुमार मीना ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर नाराजगी जताते हुए 4 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 

दरअसल, थाना दलौदा की कचनारा चौकी क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का कारोबार फल फूल रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सेंट्रल नारकोटिक्स ने यहां छापा मारा था, जिसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक को लाइन अटैच कर दिया है।

जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि किसी बाहरी एजेंसी (CBN) द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई किया जाना, स्थानीय पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली और घोर लापरवाही को दर्शाता है। निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) मंदसौर संबद्ध किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) को 5 दिनों के भीतर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

मंदसौर एसपी ने चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह, ASI यूसुफ मंसूरी और आरक्षक अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एसआई सीताराम शर्मा को लाइन अटैच किया है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं करने के लिए कार्रवाई की गई हे।

0 Response to "CBN की छापामार कार्यवाही...."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस दे धर दबोचा

अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस दे धर दबोचा    रतलाम । जिले में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे अंतरराज्यीय गिर...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article