-->
r

Terhubung

Translate

  पटवारी रिश्वत लेते धराया

पटवारी रिश्वत लेते धराया

               पटवारी रिश्वत लेते धराया 
मंदसौर। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला मंदसौर जिले का है जहां पटवारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मामला मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील का है जहा पदस्थ पटवारी हरीश पाटीदार रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। उसने भूमि के नामांतरण के लिए 40 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त से की थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद 30 हजार रुपए लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने की है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत कार्रवाई की जा रही है।


0 Response to " पटवारी रिश्वत लेते धराया "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

न.नि. फर्जी बिल घोटाले में ED की कार्यवाही

     फर्जी बिल घोटाले में शिकायत दाखिल     इंदौर ।  नगर निगम के बहुचर्चित 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article