-->
r

Terhubung

Translate

जामड़ पाटली में दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी

जामड़ पाटली में दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी


   जामड़ पाटली में दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी

रतलाम।  आठ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने के लिए बाजना रोड स्थित जामड़ पाटली गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे नहा कर नहीं निकल पाए। काफी देर इंतजार के बाद अन्य बच्चे घबरा कर घर आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम भी बच्चों को ढूंढने में लगी हुई है। फिलहाल दोनों बच्चे नहीं मिले हैं। तलाश की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में आठ स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने जामड़ पाटली गए थे। पिकनिक मनाने के दौरान बच्चे नहाने के लिए जामड़ में बने डेम में उतर गए। नहाकर छह बच्चे बाहर निकल गए। शेष बचे दो बच्चे नहीं नहीं निकल पाए। काफी समय बीतने पर भी दोनों दोस्त बाहर नहीं आए तो बच्चे डर के मारे घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। 

डूबने वाला एक बालक टाटानगर का ध्रुव पिता आनंद बलसेरा (11) दूसरा जय उर्फ आशुतोष पिता बसंतीलाल मंडलोई (12) निवासी श्रीनगर रतलाम का है। काफी मशक्कत के बाद भी बच्चे नहीं मिले तो पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक बच्चों की जारी थी।

0 Response to "जामड़ पाटली में दो बच्चे डूबे, रेस्क्यू जारी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

न.नि. फर्जी बिल घोटाले में ED की कार्यवाही

     फर्जी बिल घोटाले में शिकायत दाखिल     इंदौर ।  नगर निगम के बहुचर्चित 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article