-->
r

Terhubung

Translate

    बारातियों से मारपीट, 7 पर प्रकरण दर्ज

बारातियों से मारपीट, 7 पर प्रकरण दर्ज

    बारातियों से मारपीट, 7 पर प्रकरण दर्ज 
रतलाम। दीनदायल नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरी में अन्य गांव से आई बारात में उसे समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोग बारातियों से विवाद कर मारपीट करने लगे। आरोपियों का कहना था कि उनका डीजे (साउंड सिस्टम) क्यों बुक नहीं किया। इस दौराना आरोपियों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसका मां को तलवार मार दी। वहां दुल्हन की मां व कुछ बारातियों के साथ मारपीट भी की गई। मारपीट में छह-सात लोगों को चोट आई है। पुलिस ने दुल्हन की मां की रिपोर्ट पर सात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार 25 फरवरी दोपहर ग्राम मथुरी में दूल्हा कन्हैयालाल निवासी ग्राम भेरूपाड़ा (धराड़) की बारात आई थी। उसकी सेल (बारात) निकल रही थी, तभी कुछ लोग बारात में पहुंचे तथा गाली-गलोच करते हुए उनका डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। दूल्हे की मां बीच-बचाव करने गई तो एक आरोपी ने उन्हें तलवार मार दी। इससे उनके चेहरे पर आंख के पास चोट लगी। अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट की घटना से बारात में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे तथा कुछ बीच-बचाव करने लगे। इसी बीच आरोपी धमकाते हुए वहां से चले गए। कुछ दूर बाद दूल्हा, दुल्ह की मां व कुछ बाराती दीनदयाल नगर थाने पहुंचे, जहां दुल्हन की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

0 Response to " बारातियों से मारपीट, 7 पर प्रकरण दर्ज "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

न.नि. फर्जी बिल घोटाले में ED की कार्यवाही

     फर्जी बिल घोटाले में शिकायत दाखिल     इंदौर ।  नगर निगम के बहुचर्चित 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article