-->
r

Terhubung

 नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2 की मौत

नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2 की मौत

  नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2की मौत
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता ने कार से पांच लोगों को कुचला दिया। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने नेता जी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना पोरसा थाना इलाके के जौटाई रोड की है, जहां घर के बाहर आग ताप रहे 5 लोगों को बीजेपी नेता दीपेंद्र भदोरिया अपनी कार से कुचल दिया। इस हादसे में घायल 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से 2 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया था।  ग्वालियर अस्पताल में रामदत्त राठौर और अर्णव लक्षकार ने उपचार के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर विरोध जताया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद उसे थाने से भगा दिया। आरोपी बीजेपी नगर मंडल का पूर्व उपाध्यक्ष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

0 Response to " नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2 की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत

       करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत रतलाम । मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर में रखे लोहे के कूलर से काम करते समय ...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article