घने कोहरे के कारण भीषण सड़क दुर्घटना, 13 लोगों की मौत
डेस्क
रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश
के मथुरा ज़िले में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कम दृश्यता (Low Visibility) के चलते सात बसों और तीन कारों की टक्कर हो गई जिससे कम से कम 13 लोगों की जलकर मौके पर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद कुछ वाहनों में आग भी लग गई जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि घना कोहरा ही इस वाहन दुर्घटना का मुख्य कारण था। घने कोहरे के कारण लगभग सात बसें और तीन छोटी कारें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में कारों में आग भी लग गई। एसएसपी ने पुष्टि की कि 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा, स्थानीय पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। खोज और बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और फंसे हुए यात्रियों को निकालने तथा अवरुद्ध राजमार्ग को साफ करने के प्रयास जारी हैं।
0 Response to "भीषण सड़क दुर्घटना, 13 लोगों की मौत "
एक टिप्पणी भेजें