-->

Translate

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

मिशा सिंह होगी रतलाम कलेक्टर

         मिशा सिंह होगी रतलाम कलेक्टर
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी जबलपुर की अपर कलेक्टर मिशा सिंह को दी गई है।

सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है। इसमें भिंड में विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है।  भोपाल नगर पालिक निगम के आयुक्त हरेन्द्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर और उनकी जगह सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उनको मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पाेारेशन लिमिटेड भेपाल के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article