-->

Translate

गुरुवार, 25 सितंबर 2025

महिला की धारदार हथियार से हत्या

      महिला की धारदार हथियार से हत्या

रतलाम । बुधवार देर रात 48 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या से सनसनी फैल गई। महिला अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी, तभी आरोपी ने हमला किया और हत्या के बाद शव को छत से नीचे फेंक दिया। घटना रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के भेतियां गांव की है

जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम नर्मदा पति कैलाश 48 वर्ष है। गुरुवार सुबह मामले की सूचना रावटी पुलिस को मिली। घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। 

एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए  रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article