-->

Terhubung

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

          नकली घी का कारखाना पकड़ा
रतलाम। मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के एक मकान पर दबिश देकर यह घी बरामद किया। जब्त माल की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। घी के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि ग्लोबल सिटी क्षेत्र में नकली घी का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने विक्रांत त्यागी के मकान पर छापा मारा, जहां ‘महाकाल ट्रेडर्स’ नाम से व्यापार संचालित हो रहा था। जांच के दौरान दो अलग-अलग ब्रांड के घी के बड़ी मात्रा में पैकेट मिले।

जांच में सामने आया कि जब्त नकली घी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंजीकृत दो कंपनियों—‘मदर बेस्ट’ और ‘यूपी फ्रेश’—के नाम से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार ‘यूपी फ्रेश’ के कुछ उत्पादों पर खाद्य पदार्थ का नाम तक अंकित नहीं था, जो नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा हे।

मदर बेस्ट प्रीमियम देसी घी को 350 से 400 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा था। 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपए में जिले के बाजार में उपलब्ध कराई जा रही थी। महाकाल ट्रेडर्स द्वारा इन उत्पादों की ट्रेडिंग और मार्केटिंग की जा रही थी।



0 Response to "मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article