-->
r

Terhubung

Translate

फोटो खिंचवाते नदी में गिरी बालिका, रेस्क्यू जारी

फोटो खिंचवाते नदी में गिरी बालिका, रेस्क्यू जारी

फोटो खिंचवाते नदी में गिरी बालिका, लापता

रतलाम। ग्राम अंगेठी में मलेनी नदी की पुलिया की रेलिंग पर बैठकर फोटो खिंचवाते समय करीब 17 वर्षीय किशोरी पुलिया से नीचे नदी में जा गिरी और पानी में बह गई। ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर तक उसकी नदी में दूर-दूर तक तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रात में अंधेरा होने से रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया। शुक्रवार सुबह से पुन: उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 17 वर्षीय काजल परिहार पिता परमानंद परिहार निवासी ग्राम पलदूना अपने ममेरे भाई 15 वर्षीय नीरज के साथ ग्राम पलदूना से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम अंगेठी के पास से बह रही मलेनी नदी के पास स्थित माताजी के दर्शन करने गई थी। वहां से लौटते समय शाम करीब सवा चार बजे वह नदी की पुलिया की रेलिंग पर बैठ कर छोटा भाई से मोबाइल फोन पर फोटो खिंचवा रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से काजल नदी मे जा गिरी। छोटे भाई ने अन्य लोगों को जानकारी दी तथा गांव में जाकर काजल के पिता को भी घटना बताई। पिता परमानंद परिहार ने तत्काल ग्राम पंचायत पलदूना के सरपंच नितेश धाकड़ को सूचना दी। सरपंच नितेश धाकड़, पिता परमानंद परिहार व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए थे। सरपंच व ग्रामीणों ने नदी के आसपास दूर तक काजर की तलाश की। इसी बीच पिपलौदा थाने से पुलिसकर्मी भी आ गए तथा ग्रामीणों के साथ नदी के किनारे वे भी काजल की तलाश करते रहे। शाम करीब सवा छह बजे एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची तथा वहां उसकी तलाश की। चार घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। रात होने के बाद उसकी तलाश का काम रोक दिया गया। आज शुक्रवार को फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। काजल कालेज में फर्स्ट इयर की छात्रा है। 

                 

                        
    

0 Response to "फोटो खिंचवाते नदी में गिरी बालिका, रेस्क्यू जारी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article