-->
r

Terhubung

एम्बुलेंस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

एम्बुलेंस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

        एम्बुलेंस सहित दो तस्कर गिरफ्तार 
रतलाम। जिले की पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में रिंगनोद थाना पुलिस ने एक एम्बुलेंस चालक सहित दो लोगों को एम डी ड्रक्स के साथ धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार ललित पाटीदार निवासी दलौदा और उसके साथी सुभाष बैरागी निवासी  ग्राम कोटड़ा बहादुर नाहरगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त हुई है। इन्हें रिंगनोद-कलालिया रोड से पकड़ा गया। एम्बुलेंस जब्त की और जांच शुरू कर दी है।

मामले का खुलासा एसपी अमित कुमार ने सोमवार दोपहर किया। एएसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि उक्त आरोपी कहां से ड्रग्स खरीदकर कहां ले जा रहे थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद एवं सब इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार व पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही है।

0 Response to "एम्बुलेंस सहित दो तस्कर गिरफ्तार "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत

       करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत रतलाम । मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर में रखे लोहे के कूलर से काम करते समय ...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article