-->
r

Terhubung

Translate

  ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, दो की मौत

ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, दो की मौत

                                        ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, मौके पर दो की मौत
            
                                       


रतलाम। सैलाना रोड पर बरबड़ हनुमान मंदिर के पास पुलिया पर अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पीछे आ रहे दो और बाइक सवार भी गिर गए। उन्हें भी चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसे हटाने के लिए पुलिस बल लगाना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार रात 10.30 बजे सैलाना की ओर से आ रहे ट्रक (आरजे 09 जीए 2709) ने बरबड़ हनुमान मंदिर के यहां रतलाम से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही दो बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें विशाल (20) पिता विजय सोनी निवासी धनजीभाई का नोहरा और विनोद राठौर (50) निवासी जवाहर नगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे के भी सिर और पैर में गंभीर चोट पहुंची। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस के अनुसार ट्रक सैलाना की तरफ से आ रहा था। आगे चल बाइक सवारों को टक्कर मारी है। घटना कैसे हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पहली प्राथमिकता घायलों को उपचार करना है।

0 Response to " ट्रक ने बाइक सवारों को रौदा, दो की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article