-->

Translate

सोमवार, 11 नवंबर 2024

अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग , इलाके में हड़कंप

                                          अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग , इलाके में हड़कंप 

                                           
इंदौर एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई,इस आग ने आसपास की चार से पांच दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।

जानकारी के अनुसार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहे पर मौजूद अगरबत्ती की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पास में मौजूद पॉलिथीन और टायर के तीन गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया ,आगजनी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया,आगजनी की घटना के समय कई कर्मचारी यहां काम कर रहे थे, जिन्होंने समय पर यहां से निकलकर अपनी जान बचाई, वहीं अन्य लोगों ने इस आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब सफल नहीं हुए तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी,फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

पॉलीथिन और टायर में आग लगने की वजह से  फायर ब्रिगेड की टीम को भी आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। इस आगजनी की घटना में कोई बड़ी जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लाखों रूपए का माल जलकर ख़ाक हो गया है,बताया जा रहा है की यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2 की मौत

  नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2की मौत मुरैना।  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता ने कार से पांच लोगों को कुचला दिया। इस...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article