-->

Translate

शनिवार, 9 नवंबर 2024

पंचायतकर्मी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते धराया

                                         पंचायतकर्मी  40 हजार रुपये की रिश्वत लेते धराया 

                                          

डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार को पंचायत का एक कर्मचारी 40 हजार रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस (एसपीई) ने एक शिकायत के आधार पर गंधवानी शहर की जनपद पंचायत में पदस्थ लेखाकार  को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

बलवारी गांव के सरपंच के प्रतिनिधि के अनुसार, गांव में 10 लाख रुपए की लागत से कंक्रीट की सड़क बनाई गई थी और तीन लाख रुपये की किस्त जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अधिकारी मनोज कुमार बैरागीने बाकी रकम जारी करने के लिए कथित तौर पर 50 हजार रुपये की मांग की। बघेल ने बताया कि लेखाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 


 

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article